Development Focus |
1. Education
2. Medical Facilities
3. Rular Development
4. Awareness
|
|


SD Academy |
SD Academy, Delhi is Recognized By Hindi Sahitya Sammelan, Allahabad U.P..
सम्मेलन का उद्देश्य
हिन्दी साहित्य सम्मेलन का उद्देश्य है - देशव्यापी व्यवहारों और कार्यों में सहजता
लाने के लिए राष्ट्रलिपि देवनागरी और राष्ट्रभाषा हिन्दी के प्रचार करना |
हिन्दीभाषी प्रदेशों में सरकारी तंत्र, सरकारी, अर्द्धसरकारी, गैरसरकारी निगम,
प्रतिष्टान, कारखानों, पाठशालाओं, विश्वविद्यालयों, नगर निगमों, व्यापार और
न्यायालयों तथा अन्य संस्थाओं, समाजों, समूहों में देवनागरी लिपि और हिन्दी का
प्रयोग कराने का प्रयत्न करना | हिन्दी साहित्य क़ी श्रीवृद्धि के लिए मानविकी,
समाजशास्त्र, वाणिज्य, विधि, तथा विज्ञानं और तकनीकी विषयों क़ी पुस्तकें लिखवाना
और प्रकाशित करना | हिन्दी क़ी हस्तलिखित और प्राचीन सामग्री तथा हिन्दी भाषा और
साहित्य के निर्माताओं के स्मृति - चिन्हों क़ी खोज करना और उनका तथा प्रकाशित
पुस्तकों का संग्रह करना | अहिन्दीभाषी प्रदेशों में वहां क़ी प्रदेश सरकारों,
बुद्धिजीवियों, लेखकों, साहित्यकारों आदि से संपर्क करके उन्हें देवनागरी लिपि में
हिन्दी के प्रयोग के लिए तथा संपर्क भाषा के रूप में भी हिन्दी के प्रयोग के लिए
प्रेरित करना | हिंदीतर भाषा में उपलब्ध साहित्य का हिन्दी में अनुवाद करवाने और
प्रकाशन करने के लिए हर सम्भव प्रयत्न करना और ग्रंथकारों , लेखकों, कवियों, पात्र-
संपादकों, प्रचारकों को पारितोषिक, प्रशंसापत्र, पदक, उपाधि आदि से सम्मानित करना |
|
|
|
|